Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आदित्य नारायण करेंगे नेहा कक्कड से शादी, बचा रहे हैं शादी के लिए पैसे

 

नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण इन दिनों अपनी शादी को लेकर छाए हुए हैं। इंडियन आइडल शो में दोनों की शादी का फॉर्मेट चल रहा है और फैन्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं। अब हाल ही में आदित्य ने खुद यह बात कही है कि वह शादी के लिए पैसे बचा रहे हैं।

दरअसल, नेहा ने हाल ही में आदित्य के साथ अपने अपकमिंग गाने गोवा बीच का पोस्टर शेयर किया था। इस पोस्ट पर विशाल ददलानी ने कमेंट किया कि तुम नेहा को गोवा लेकर गए हो? मालिबू में बीच बंद था क्या?

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 10 अक्टुबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

विशाल के इस कमेंट का जवाब देते हुए आदित्य ने लिखा, ‘अरे नहीं सर, मैं शादी के खर्च के लिए पैसे बचाने की कोशिश कर रहा हूं।’

इंडियन आइडल की बात करें तो इस शो में बताया गया है कि वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को आदित्य और नेहा शो में शादी के बंधन में बंधेंगे।
शो का एक वीडियो सामने आया है जिसमें आदित्य कहते हैं, कॉलेज में वैलेंटाइन डे से पहले इसका वॉर्म अप होता था। जिस पर नेहा कहती हैं, हां…रोज डे, प्रपोज डे, टैडी डे। लेकिन मुझे ये सब कभी मिला नहीं क्योंकि मैं कभी कॉलेज नहीं गई।

यह भी पढें   त्रिवि में नियुक्तियाँ पारदर्शी और निष्पक्ष होंगी : उपकुलपति भोला थापा

इसके बाद आदित्य, नेहा के पास आते हैं और उन्हें टैडी और फूल देते हैं।

नेहा को ये सब देने के बाद आदित्य वापस स्टेज पर जाते हैं और कहते हैं, मैं आपसे एक चीज और कहना चाहता हूं कि पांचों दिन में से एक दिन किस डे भी होता है। आदित्य की इस बात को सुनकर नेहा भी शर्माने लगती हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com