Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बेलायत की राजदूत और अध्यक्ष प्रचण्ड के साथ शिष्टाचार मुलाकात

 

६ फरवरी, काठमांडू । नेपाल के लिये बेलायत की नवनियुक्त राजदूत निकोला पोलिट ने नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी का अध्यक्ष तथा पूर्वप्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ के साथ शिष्टाचार भेटवार्ता की है ।
प्रचण्ड निवास खुमलटार में आज गुरुवार सुबह हुयी मुलाकात में सदियों से दो देशों का सम्बन्ध, नेपाली राजनीति, आर्थिक विकास और नेपाल कीे शान्ति प्रक्रिया के सम्बन्ध में चर्चा हुयी है ।
मुलाकात में अध्यक्ष प्रचण्ड ने बताया कि नेपाल के विकास में बेलायत और बेलायती जनता द्वारा किया जा रहा सहयोग सराहनीय है । उन्होंने कहा कि ‘नेपाल और बेलायत के बीच सयौं वर्ष से मित्रता है । उन्होंने राजदुत निकोला पोलिट से कहा कि आपके कार्यकाल में नेपाल और बेलायत के बीच का सम्बन्ध और भी प्रगाढ होगा मुझे विश्वास है ।
मुलाकात में बेलायती राजदूत निकोला ने स्मरण करते हुये बताया कि मैं २० वर्ष पहले शोधकर्ता के रुप में नेपाल आयी थी और अन्नपूर्ण क्षेत्र में ठहरी थी । उन्होंने विश्वास दिलाते हुये कहा कि नेपाल के विकास में बेलायत सरकार का सहयोग रहेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *