उपसभापति विजय गच्छदार विरुद्ध मुद्दा दायर होने के बाद कांग्रेस का आकास्मिक बैठक
६ फरवरी, काठमांडू । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली काँग्रेस का आकस्मिक पदाधिकारी बैठक जारी है । जिसमें काँग्रेस निकट कानुन व्यवसायी की भी सहभागिता है । ललितानिवास प्रकरण में संलग्न होने के आरोप में अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग ने उपसभापति विजयकुमार गच्छदार विरुद्ध विशेष अदालत में मुद्दा दायर किया है । इस विषय को लेकर काँग्रेस नेताओं तथा कानुुन व्यवसायी चर्चा के लिये इकट्ठा हुये हैं ।
बैठक में पदाधिकारी के साथ–साथ वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल, कृष्णप्रसाद सिटौला, प्रकाशमान सिंह, मिनेन्द्र रिजाल के साथ–साथ संसदीय दल का प्रमुख सचेत बालकृष्ण खाँण, सचेतक पुष्पा भुसाल, राष्ट्रिय सभा संसदीय दल का नेता सुरेन्द्र पाण्डे, सचेतक सरिता प्रसाई सहभागी हैं ।
इसी प्रकार नेपाल डेमोक्र्याटिटक लयर्स एसोसिएसन (डिएलए) अध्यक्ष योगेन्द्रबहादुर अधिकारी, पूर्वअध्यक्ष भरतप्रसाद खरेल, कानून व्यवसाइयों का छाता संगठन नेपाल बार एसोसिएशन महासचिव लिलामणि पौडेल और कानुनविज्ञ राधेश्याम अधिकारी के साथ चर्चा हो रही है ।
सभापति शेरबहादुर देउवा के स्वकीय सचिव भानु देउवा के अनुसार काँग्रेस नेतागण सुबह १० बजे से सभापति निवास बूढानीलकण्ठ में चर्चा में जुटे हैं । बैठक में उपसभापति गच्छदार विरुद्ध दायर मुद्दा और अब पार्टी के तरफ से कदम उठाने के विषय पर चर्चा केन्द्रीत है ।

