Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिंधुपाल चाैक में अचानक दाे साै से अधिक लाेग बीमार, काेराना के भय से सशंकित स्थानीय

 

काठमांडू।

सिन्धुपाल चाैक में अचानक  काेराेना वायरस की चर्चा बढ गई है । सिंधुपालचौक के जुगल गांव पालिका वार्ड 3 में कई स्थानीय एक साथ बीमार हो गए हैं जिसकी वजह से यहाँ भय व्याप्त हाे गया है । कोरोना वायरस चीन सहित पूरी दुनिया में फैल चुका है।

जुगल नगरपालिका की उपाध्यक्ष सिर्जना तामांग के अनुसार, मंगलवार शाम तक 201 व्यक्ति बुखार से पीडित हाे गए हैं । उपाध्यक्ष तामंग के अनुसार उनमें से 10 लोगों के स्वास्थ्य में कुछ हद तक सुधार हुआ है। मरीजों में कोरोना वायरस से मेल खानेवाले लक्षण पाए गए हैं इसलिए, इलाके में डर फैल रहा है।

यह भी पढें   बागमती सरकार गठन में राप्रपा शामिल नहीं होगी

मंगलवार को स्थानीय स्वास्थ्य चौकी से वार्ड में डॉक्टरों की एक टीम पहुंच चुकी है और बुधवार को जिला सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यालय से अतिरिक्त डॉक्टर आ रहे हैं।  23 गते माघ से स्थानीय लोगों में अचानक बुखार फैलने लगा और यह संख्या 28 तक बढकर 2 सौ से अधिक हो गयी है। जुगल नगरपालिका ने मंगलवार को जिला स्वास्थ्य कार्यालय, सिंधुपालचौक और बागमती ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि वे विशेषज्ञों की एक टीम भेजें।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह और गृहमंत्री सुदन गुरुङ बीच मुलाकात

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com