Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रेस युनियन काठमांडू के नए अध्यक्ष जगन्नाथ दुलाल

 

१२ फरवरी, काठमांडू ।

जगन्नाथ दुलाल नेपाल प्रेस युनियन काठमांडू शाखा के अध्यक्ष में निर्वाचित हुए हैं । युनियन का मङ्गलवार सम्पन्न आठवें जिला अधिवेशन से दुलाल के नेतृत्व में १५ सदस्यीय कार्यसमिति निर्वाचित हुआ है ।

अध्यक्ष के लिये दूसरे उम्मीदवार महेश्वर गौतम को ९२ मत से हराते हुये दुलाल निर्वाचित हुए हैं । प्रमुख निर्वाचन अधिकृत प्रकाश रावल ने जानकारी दी कि दुलाल को २८५ मत प्राप्त हुए और गौतम को १९३ मत । कुल ८४३ सदस्य होने के बाबजुद अध्यक्ष पद के लिये निर्वाचन होने पर ४७७ मत गिरा था ।

यह भी पढें   चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

निर्वाचन समिति ने जानकारी दी कि शाखा के उपाध्यक्ष खुला में अच्युत रेग्मी, समावेशी उपाध्यक्ष में टुकामाया भण्डारी, सचिव में अक्कलबहादुर कुँवर, सहसचिव में सञ्चिता खनाल और कोषाध्यक्ष में निरास तामाङ निर्वाचित हुये हैं ।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष दुलाल ने प्रतिबद्धता जताते हुये कहा कि लोकतन्त्रवादी पत्रकार को एकजुट बनाकर श्रमजीवी पत्रकार के पक्ष में आवाज उठायेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com