Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुर्खियों के बीच आदित्य नारायण और नेहा कक्कड की शादी का विडियाे आया सामने

 

नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की खबरें काफी दिनों से सुर्खियों में थी। सेट पर अनाउंसमेंटे की गई थी कि 14 फरवरी को दोनों शादी करेंगे। लेकिन बता दें कि दोनों ने शादी कर ली है। दोनों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें इंडियन आइडल के सेट पर दोनों एक दूसरे को माला पहना रहे हैं और सामने अग्नि कुंड रखा था जो फेरों के समय होता है। इस दौरान शो के बाकी जज भी वहां दिख रहे थे।

यह भी पढें   नेपाल में भारी बारिश का असर: कई राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, कुछ पर रात में यातायात प्रतिबंध

वैसे बता दें कि ये सब सिर्फ शो में हो रहा है। दरअसल, काफी समय से शो में दोनों की शादी का फॉर्मेट चल रहा है। पहले सभी को लगा था कि दोनों सच में शादी कर रहे हैं, लेकिन फिर आदित्य के पिता उदित नारायण ने इस शादी को लेकर ऐसा खुलासा किया कि ये क्लीयर हो गया कि ये शादी शो में सिर्फ टीआरापी के लिए हो रही है।

यह भी पढें   देश के पुनर्निर्माण के लिए 4 से 5 अरब अमेरिकी डॉलर की आवश्यकता : अर्थमंत्री वाग्ले

फिल्म 83 में रणवीर सिंह के साथ काम करने पर एमी विर्क ने बताया अपना एक्सपीरियंस, एक्टर को लेकर कही ये बातें

जानें क्या बोले थे उदित नारायण…

हाल ही में एक वेबसाइट से बात करते हुए उदित नारायण ने कहा था, ‘आदित्य हमारा एकलौता बेटा है। हम उसकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। अगर शादी की अफवाह सत्य होती है तो हम दुनिया के सबसे खुशनसीब मां-बाप होंगे। लेकिन आदित्य ने इस बारे में कुछ नहीं बताया है।’

यह भी पढें   त्रिभुवन विश्वविद्यालय में नया रेक्टर और रजिस्ट्रार नियुक्त

उदित ने आगे कहा था, ‘मुझे लगता है कि नेहा कक्कड़ और आदित्य की शादी की अफवाह टीआरपी के लिए उड़ाई गई है। यहां नेहा जज है और मेरा बेटा एंकर है।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com