Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेलम्ची आयोजना की ९४ प्रतिशत काम सम्पन्न, आषाढ़ के भीतर काठमांडू में पानी

 

काठमांडू, १४ फरवरी । मेलम्ची खानेपानी आयोजना की ९४ प्रतिशत काम सम्पन्न हुआ है । आयोजना द्वारा सम्पादित काम के संबंध में जानकारी देने हेतु बिहिबार आयोजित पत्रकार सम्मेलन में खानेपानी मन्त्री बिना मगर ने दावा किया है कि आगामी आषाढ़ महीना के भीतर मेलम्ची की पानी काठमांडू आनेवाला है ।
मन्त्री मगर ने कहा कि चालू आर्थिक वर्ष २०७६–७७ के भीतर सुन्दरीजल तक की सुरुङ परीक्षण कर संचालन में लाया जाएगा । मन्त्री मगर द्वारा जारी श्वेतपत्र में उल्लेख है कि आयोजना अन्तर्गत हाल ७ प्रकार की काम जारी है, जो चालू आर्थिक वर्ष के भीतर ही समापन करने का लक्ष्य है । और बांकी ८ प्रकार की काम आर्थिक वर्ष २०७७–७८ के भीतर सम्पन्न की जाएगी ।
जारी श्वेतपत्र अनुसार कफड्याम निर्माण तथा वैकल्पिक पाइप डाइभर्सन, १४ की संख्या में रहे गेट जडान, मुख्य सुरुङमार्ग की फिनिसिङ, भेन्ट स्वाफ्ट जडान, अडिट सुरुङमार्ग में अनुमगन उपकरण जडान, सुन्दरीजल पोर्टल से लेकर पानी प्रशोन केन्द्र तक की सुरुङ परीक्षण तथा संचालन संबंधी कार्य चालू आर्थिक वर्ष के भीतर ही सम्पन्न किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *