Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश में नीतिगत भ्रष्टाचार चरमसीमा पर, सरकार की ओर से ही भ्रष्टाचारियों को संरक्षणः थापा

 

धनगढी, २२ फरवरी । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के अध्यक्ष कमल थापा ने कहा है कि देश में नीतिगत भ्रष्टाचार चरमसीमा पर पहुँच चुका है और वर्तमान सरकार इसको संरक्षण प्रदान कर रही है । शनिबार धनगढी में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया ।
पूर्व गृहमन्त्री भी रहे अध्यक्ष थापा ने कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए कहा– ‘लोकतन्त्र की आवरण में देश में भ्रष्टाचार व्याप्त है, आज के लिए सबसे बड़ा चुनौति ही नीतिगत भ्रष्टाचार है । अब इसको रोकने के लिए जनता को ही आगे आना चाहिए ।’
एमसीसी प्रकरण में पत्रकारों की ओर से किए गए प्रश्न में उन्होंने कहा कि एमसीसी देश के हित में है, इसको पारित कर कार्यान्वयन में ले सरोकारवाला सभी पक्षों का कर्तव्य है । उन्होंने यह भी कहा है कि अगर देश को दीर्घकालिन राजनीतिक स्थायित्व प्रदान करना है तो संवैधानिक राजतन्त्र और हिन्दी राज्य रहना भी आवश्यक है, जिसके लिए राप्रपा क्रियाशील है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com