प्रधानमन्त्री खूद भ्रष्टाचारियों के बीच में हैं, ‘बास्कोटा टेपकाण्ड’ के बारे में उनको सब–कुछ पता हैः डा. भट्टराई

काठमांडू, २२ फरवरी । समाजवादी पार्टी नेपाल के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई ने कहा है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली खूद भ्रष्टाचारियों के बीच में हरकर दिखावें के लिए भ्रष्टाचार का विरोध कर रहे हैं । उनका कहना है कि निर्वतमान सूचना प्रविधिमन्त्री एवं सरकार के प्रवक्ता गोकुल बास्कोटा और उनके संबंध में सार्वजनिक अडियो टेप प्रकरण के संबंध में प्रधानमन्त्री ओली सब–कुछ जानते हैं, तब भी वे दिखावें के लिए भ्रष्टचार का विरोध कर रहे हैं ।
पार्टी संगठन बिस्तार एवं सुदृढिकरण अभियान अन्तर्गत शनिबार पर्वत में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए डा. भट्टराई ने कहा– ‘प्रधानमन्त्री ओली और गोकुल बास्कोटा के बीच करीबी का संबंध है, दोनों मिलनसार मित्र हैं । कमिसन (भ्रष्टाचार) संबंधी जो अडियो टेप सार्वजनिक हुआ, उसके बारे में प्रधानमन्त्री सबकुछ जानते हैं, तब भी वह बास्कोटा के संबंध में चुप हैं । उन्होंने यह भी कहा कि दो महीना पहले ही प्रधानमन्त्री ओली के हाथ में उक्त अडियो टेप पहुँच चुका था, तब भी उन्होंने बास्कोटा को संरक्षण प्रदान किया ।
पूर्व प्रधानमन्त्री डा. भट्टराई का कहना है कि इसतरह भ्रष्टाचार को कायम रखकर देश में विकास और समृद्धि सम्भव नहीं है ।

