Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान संशोधन के प्रति सरकार उदासिन, अब आन्दोलन की आवश्यकताः यादव

 

काठमांडू, २३ फरवरी । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि सरकार संविधान संशोधन के प्रति उदास बन रहा है, जो चिन्ता का विषय है । उन्होंने कहा कि अगर ऐसी ही उदासिनता कायम रहेगी तो जनता आन्दोलन अपरिहार्य है और सरकार को आन्दोलन के जरिए ही जवाफ देना चाहिए । कपिलबस्तु स्थित शुद्धोधन गांवपालिका में शनिबार आयोजित सभा को सम्बोधन करते हुए पूर्व उप्रधानमन्त्री भी रहे अध्यक्ष यादव ने ऐसा कहा है ।
सभा को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष यादव ने कहा– ‘मधेशी, थारु और जनजाति को आन्दोलन से बंचित रखनेवाला सरकार को आन्दोलन से ही जवाफ देना चाहिए, अब वह दिन आ रहा है । जब तक संविधान संशोधन नहीं होगा, तब तक हम लोग लडने के लिए और आन्दोलन के लिए तैयार हैं ।’ उनका कहना है कि आन्दोलन के लिए पार्टी गृहकार्य में लग रही है ।
अध्यक्ष यादव ने यह भी कहा है कि वर्तमान संविधान में नागरिकता संबंधी विधेयक त्रुटिपूर्ण है, उनका मानना है नागरिकता की प्राप्ति लैगिंक दृष्टिकोण से समान होना चाहिए, पुरुष हो या महिला नागरिकता प्राप्ति के लिए समान कानून होना चाहिए । उन्होंने आगे कहा– ‘जन्म देनेवाले मां की नागरिकता से भी सन्तानों को नागरिकता मिलनी चाहिए ।’
इसी कार्यक्रम के जरिए सभा में शुद्धोधन गांवपालिका के अध्यक्ष निसार अहमद मुसलमान और इसी गांवपालिका वार्ड नं. ६ के अध्यक्ष विजय बहादुर यादव समाजवादी प्रवेश किए हैं । मुसलमान और यादव दोनों स्थानीय चुनाव में स्वतन्त्र उम्मीदवार के रुप में निर्वाचित हुए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *