Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गौतम को प्रधानमन्त्री बनाने के लिए नेकपा में चलखेल !

 

काठमांडू, २३ फरवरी । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के उपाध्यक्ष वामदेव गौतम को राष्ट्रीयसभा सदस्य बनाने के लिए पार्टी के अन्दर विचार–विमर्श होने लगी है । शनिबार सम्पन्न पार्टी सचिवालय बैठक में नेताओं ने कहा है कि गौतम को राष्ट्रपति द्वारा मनोनित कर राष्ट्रीयसभा सदस्य बनाना चाहिए । लेकिन नेता गौतम ने अपना पुराने ही अडान कायम रखते हुए कहा है कि इससे पहले संविधान संशोधन करना चाहिए । उनका कहना है कि संविधान में संशोधन कर राष्ट्रीयसभा सदस्य को भी प्रधामन्त्री बनाने की प्रावधान रखना चाहिए ।
नेकपा स्रोत का कहना है कि अगर राष्ट्रीयसभा सदस्य भी प्रधानमन्त्री बन सकते हैं तो गौतम राष्ट्रीयसभा सदस्य बनने के लिए राजी हैं । इससे एक बात स्पष्ट सामने आया है कि प्रधानमन्त्री बनने की संभावना बेगर गौतम राष्ट्रीयसभा में जाने के लिए तैयार नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *