Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने मनाया अपना जन्मदिन

 


२३ फरवरी, काठमांडू । प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने बालुवाटार स्थित निवास में अपना जन्मदिन मनाया । यह प्रधानमन्त्री ओली का ६९ वां जन्मदिन है ।
प्रधानमन्त्री ओली को चाहने वाले उनके निवास में जाकर ही बधाई तथा शुभकामना दिये हैं ।
प्रधानमन्त्री ओली के जन्मदिन के अवसर पर उपप्रधानमन्त्री तथा रक्षामन्त्री ईश्वर पोखरेल के साथ–साथ और लोग भी बालुवाटार उनके निवास पहुंचकर उनके सुस्वास्थ्य तथा दिर्घायु की कामना की है ।
प्रधानमन्त्री को जन्मदिन की शुभकामना देने के लिये नेकपा संसदीय दल का उपनेता, सुवास नेम्वाङ, प्रमुख निर्वाचन आयुक्त दिनेश थपलिया, पूर्वगृहसचिव प्रेम राई, कांग्रेस नेतृ सीता गुरुङ इत्यादि उनके निवास पहुंचे थे ।
सभी ने प्रधानमन्त्री को जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक, मिठाई, खादा, फूल इत्यादि प्रदान किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *