गोकुल बांस्कोटा विरुद्ध अख्तियार में उजुरी
२३ फरवरी, काठमांडू । निवर्तमान सूचना, सञ्चार तथा प्रविधिमन्त्री गोकुलप्रसाद बाँस्कोटा विरुद्ध अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग में उजुरी पडा है ।
अख्तियार स्रोत ने जानकारी दिया कि रविवार को उजुरी में बाँस्कोटा भ्रष्टाचारजन्य कसुर में अनुसन्धान कर कारवाही करने की मांग करते हुये उजुरी डाला गया है ।
अख्तियार के प्रवक्ता प्रदीपकुमार कोइराला ने बताया कि बाँस्कोटा विरुद्ध उजुरी डालने का पुष्टि करते हुये उजुरीपडने के बाद अख्तियार को जांच–पडताल करने का दायित्व है । ‘अख्तियार में विभिन्न माध्यमों से उजुरी डाला जाता है ।
प्रवक्ता कोइराला ने कहा कि बाँस्कोटा के हक में भी उजुरी पडा है जिसके जांच–पडताल की प्रक्रिया को आगे बढाया जायेगा । उन्होंने कहा कि उजुरी डालने के बाद जांच–पडताल करना अख्तियार का दायित्व है ।
प्रिन्टिङ प्रेस खरिद प्रकरण में मन्त्री बाँस्कोटा द्वारा ७० करोड कमिसन डिल करने का अडियो सार्वजनिक होने के बाद बाँस्कोटा विरुद्ध अभियानकर्मी विजयबाबु शिवाकोटी और प्रितम सुवेदी ने उजुरी डाला था । अडियो सार्वजनिक होने के बाद बास्कोटा ने मन्त्री पद से राजीनामा दिया है ।

