मिथिला मध्यपरिक्रमा के डोला को प्रचण्ड ने लगाया कंधा, हिन्दी में किया भाषण

मिथिला बिहारी नगरपालिका के कचुरी स्थित मिथिला बिहारी मन्दिर से भजन, किर्तन के साथ मध्य परिक्रमा के लिए डोला निकला था, जिसे प्रचण्ड ने भी अपने कंधे पर उठाया ।
डोला उठाने के कार्यक्रम से पूर्व आयोजित औपचारिक कार्यक्रम को अध्यक्ष प्रचण्ड ने हिन्दी भाषा में सम्बोधन किया । उन्होंने मिथिला मध्यपरिक्रमा के लिए निकाले गए डोला संस्कृति का प्रशंसा किया । उन्होंने बताया कि नेपालियों के साथ भारतीय हिन्दु द्वारा निकाले गए मध्यपरिक्रमा का बहुत ही महत्व है ।

