Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१० दलीय मोर्चा एमसीसी के विरोध में संसद भवन घेरेंगे

 

२३ फरवरी, काठमांडू । नेकपा मसाल और क्रान्तिकारी माओवादी के साथ १० दलीय मोर्चा ने अमेरिकी सहयोग परियोजना एमसीसी और कालापानी में भारतीय सेना रखे जाने के विरोध में आन्दोलन करने की घोषणा किया है ।
मोर्चा ने जानकारी दिया कि घोषित कार्यक्रम अनुसार एमसीसी सम्झौता संसद से स्वीकृत और पारित नहीं करने के लिये सभी संघीय सांसदों को पत्राचार किया जायेगा, फागुन १५ गते सर्वपक्षीय अन्तरक्रिया आयोजना किया जायेग, फागुन १५ के अन्दर सभी स्थानीय तह में मोर्चा का प्रदेश समिति समायोजन कर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा और फागुन १६ गते संसद भवन को घेरा जायेगा ।
मोर्चा ने बताया कि राष्ट्रिय सार्वभौमिकता और अखण्डता पर चुनौती खडा हुआ है जिससे संघर्ष का उच्च रुप नेपाल बन्द करने का निर्णय भी हुआ है ।
मोर्चा के तरफ से देशभक्त जनगणतान्त्रिक मोर्चा का अध्यक्ष सीपी गजुरेल ने बताया कि नेपाल बन्द करने का मिति और ठोस योजना फागुन १३ गते तय किया जायेगा ।
इससे पहले यह ९ दल का था अब नेकपा संयुक्त के जुडने से मोर्चा दस दल का हो गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *