Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर के विकास मे मकेश्वर बाबु का योगदान अविश्मरणीय ।

 

जनकपुर ।कैलास दास । पूर्व मन्त्री तथा जनाकपुर के प्रशिद्ध समाजसेवि मकेश्वर प्रसाद सिंह के दुसरा स्मृति दिवस एक कार्यक्रम बीच सम्पन्न हुआ है ।मकेश्वर बाबु समाज प्रतिष्ठान जनकपुर व्दारा आयोजित कार्यक्रम मे वक्ताओं ने जनकपुर के विकास मे सबसे अधिक योगदान देने वाले विकास पुरुष के रुप मे मकेश्वर सिंह को बताया । जनकपुर का एतिहासिक धरोहर रहा रंगभूमि मैदान, तिरहुतिया गाछी और जानकी आँख अस्पताल उन्होने ने ही पञ्चायती व्यवस्था मे राज परिवार से लड कर भी बचाया था । वक्ताओं के अनुसार उस समय कुछ सम्पति लेकर भी कुछ व्यक्तिअपने नाम से कर देने के लिए मकेश्वर बाबु से आग्रह कीया था लेकिन मकेश्वर बाबु ने इसे साफ तौड पर इन्कार कर दीया था ।  मकेश्वर बाबु सिर्फ जनकपुर का विकास देखना चाहते थे न कि व्यक्तिगत विकास सहभागीओं ने कहा । प्रतिष्ठान के अध्यक्ष रितेश कुमार सिंह के अध्यक्षता मे हुआ श्रद्धाञ्जली तथा सम्मान कार्यक्रम मे नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा के अध्यक्ष रामअशिष यादव ने विकास पुरुष को भूल जना बहुत ही दु:ख की बात है कहा । उन्होने ये भी कहाँ की विकास के क्षेत्र मे योगदान देने वाले व्यक्ति को सम्मान होना चाहिए और उसके लिए समय समय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजना होना चाहिए । अध्यक्ष यादव ने समाजिक एवं विकास के क्षेत्र मे काम करने वाले को भूल जाने का मतलव है विकास की गति रुक जना । जनकपुर के विकास मे मकेश्वर बाबु, डा. जय बल्बभ दास, रामनारायण मिश्र के योगदान अविश्वमरणीय रहा है उन्होने चर्चा की । कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि बह्म कुमारी राज योग सेवा केन्द्र्र की सञ्चालिका गंगा माता ने जनकपुर के विकास मे मकेश्वर बाबु के योगदान को चर्चा  करते हुए कहा की हरेक समय जनकपुर के विषय मे सोचने वाले एसा व्यक्ति बिरले होता है । वे अन्य व्यक्तिओ मे सबसे फरक व्यक्ति थे ।कार्यक्रम मे समाज सेवी रामचन्द्र साह, नागरिक समाज के अगुवा अमरचन्द्र अनिल, जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र साह, वरिष्ठ पत्रकार राजेश्वर नेपाली , जनकपुर नगरपालिका के पूर्व मेयर मोहम्मद असगर अली, नेपाली काँग्रेस के नेता महेश शंकर गिरी तथा अन्य व्यक्तिओं ने श्रद्धाजली अर्पण कीया था । समारोहमे वरिष्ठ पत्रकार राजेश्वर नेपाली को पाँच हजार एक रुप्ये नगद के साथ कदर पत्र प्रदान किया गया । प्रतिष्ठान समाजिक क्षेत्र मे काम करने वाले एक व्यक्ति को प्रत्येक वर्ष सम्मानित करते आया है। विगत वर्ष मे नागरिक समाज के अगुवा अमरचन्द्र अनिल को सम्मानित किया गया था । प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रतिष्ठान व्दारा समाजिक क्षेत्र मे काम करने वाले वरिष्ठ साहित्यकार राजेश्वर नेपाली को पाँच हजार एक रुपैया और कदर पत्र से सम्मानित कीया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *