बिग बॉस 13 की रश्मि की ज़िंदगी का सफ़र “बी ग्रेड फिल्मों से लेकर तलाक तक”
टीवी की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में एक बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई (Rashami Desai) आज यानी 13 फरवरी को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनके करियर और उनसे जुड़ी दिलचस्प बातों को। जिन्हें शायद ही आप जानते होंगे।
टीवी और भोजपुरी सिनेमा की इस चर्चित एक्ट्रेस रश्मि देसाई का जन्म जन्म 13 फरवरी, 1986 को असम के नागांव में हुआ था। बचपन से ही उनकी रुची फिल्मों में और टीवी में दिखने की चाह थी। जो उनकी कड़ी मेहनत और लगन के पर हासिल हुई।
टीवी में मशहूर होने से पहले रश्मि देसाई ने कई बी ग्रेड फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और कई बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन वो वहां ज्यादा नहीं टिकीं और जल्द ही आगे बढ़ गईं।
वैसे तो रश्मि देसाई का फिल्मी सफर साल 2002 में शुरू हो गया था। लेकिन उनको अपनी पहचान साल 2006 में जीटीवी के चर्चित शो ‘रावण’ से मिली। सीरियल में रश्मि ने मंदोदरी का किरदार निभाया था।
रश्मि देसाई के फिल्मी करियर ने साल 2008 में कलर्स टीवी के शो ‘उतरन’ से एक नई उड़ान भरी। इस सीरियल ने रश्मि को टेलीविजन का चर्चित चेहरा बना दिया इसके बाद रश्मि अपने करियर में लगातार आगे ही बढ़ती रहीं उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
टीवी सीरियल्स में अपना एक खास मुकान हांसिल करने के बाद उन्होंने रियलिटी शोज में भी अपनी किस्मत आज माई। उन्होंने ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘महासंग्राम’, ‘जरा नचके दिखा’, ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘बिग मनी’, ‘किचन चैम्पियन सीजन 2’, ‘कॉमेडी का महामुकाबला’ से भी लोगों के दिलों पर राज कर चुकी हैं.
रश्मि देसाई ने साल 2012 में अपने को-स्टार नंदिश संधु के साथ शादी की थी। लेकिन 4 साल बाद उनकी शादी टूट गई। लेकिन दोनों ने ‘नच बलिए 7’ में अपने रिलेशन को एक और मौका देने की कोशिश की। लेकिन रश्मि ने अपने मिसकैरेज की बात का खुलासा कर अलग होने का फैसला ले लिया।
वर्तमान में रश्मि देसाई बिग बॉस 13 का हिस्सा हैं। वो बिग बॉस के टॉप 5 कंटेस्टेंट में शामिल हैं। बता दें कि वो शो कीहाईस्टेट पेड कंटेस्टेंट हैं। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि वो बिग बॉस के इस सीजन की विनर बन पाती हैं या नहीं।

