Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री ने देश का अपमान किया है: सहअध्यक्ष राजेन्द्र श्रेष्ठ

२६ फरवरी, चितवन । समाजवादी पार्टी का सहअध्यक्ष राजेन्द्र  श्रेष्ठ ने प्रधानमन्त्री केपी ओली से राजीनामा मांग करते हुये कहा कि प्रधानमन्त्री का पद धारण कर देश का नक्शा को केक के रुप में काटना देशद्रोह है ।
चितवन जिला में समाजवादी पार्टी की समायोजन तथा पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में श्रेष्ठ ने स्मरण कराते हुये बताया कि देश के संविधान तथा मुलुकी संहिता में उल्लेख है कि देश का भौगोलिक अखण्डता, राष्ट्रिय झण्डा, निशान छाप आदि का अपमान होने वाला कार्य नहीं होना चाहिये ।
उन्होंने बताया कि ‘संघीयता द्वारा देश को काटने का दुःसाहस प्रधानमन्त्री केपी ओलीजी ने अपने जन्मदिन में नेपाल के नक्सा को बर्थडे केक बनाकर खाये हैं जो राष्ट्र का अपनाम है । यह नेपाल की संस्कृति भी नहीं । उन्होंने कहा कि अब प्रधानमन्त्री जी को नैतिकता के दृष्टिकोण से सत्ता में बैठने का अधिकार नहीं है क्योंकि उन्होंने राज्यद्रोह जैसा कार्य किये हैं ।
इसी प्रकार उन्होंने कहा कि जैसे दूध का रखवाली बिल्ली को दिया जाता है यह उम्मिद के साथ कि बिल्ली कहेगी दूध मैं नहीं पिऊंगी उस्ी प्रकार नेकपा कहेगा कि मैं भ्रष्टाचारी नहीं हूं । उन्होंने कहा कि नेकपा प्राप्त जनादेश को भ्रष्टाचार का लाइसेन्स बना लिया है जो बास्कोटा के टेप प्रकरण काण्ड से स्पष्ट हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *