वीरगंज स्थित यातायात व्यवस्था कार्यालय में अख्तियार द्वारा छापामारी
वीरगंज, २७ फरवरी । वीरंगज् स्थित यातायात व्यवस्था कार्यालय में अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग ने छापमारी किया है । अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग हेटौडा से परिचालित ३ सदस्यीय अख्तियार टोली ने यहां छापामारी कर कुछ कागजपत्र नियन्त्रण में लिया है ।
अख्तियार ने हैटौडा ने कहा है कि यातायात व्यवस्था कार्यालय में अनियमितता हो रही है, ऐसी शिकायत आने के कारण यहां छापामारी की गई है । अख्तियार कार्यालय हेटौडा के सूचना अधिकारी शिवराज रेग्मी ने कहा है– ‘यातायात व्यवस्था कार्यालय में हो रहे अनियमितता के संबंध में शिकायत दर्ज हुआ था । वास्तविकता क्या है, उसको पता लगाने के लिए वहां छापामारी की गई है ।’ उन्होंने कहा कि कुछ कागजपत्र नियन्त्रण में लेकर वास्तविकता छानबिन किया जा रहा है, उसके बाद ही थप जानकारी दी जाएगी ।

