Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजनीतिक स्थिरता को लेकर प्रधानमन्त्री ओली चिन्तित

 
फाइल

काठमांडू, २८ फरवरी । विकसित राजनीतिक घटना क्रम और सरकार का भविष्य को लेकर प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली चिन्तित होने लगे हैं । नेपाली कांग्रेस के नेता डा. शेखर कोइराला और प्रधानमन्त्री ओली के बीच सम्पन्न भेटवार्ता के बाद डा. कोइराला ने कहा है कि प्रधानमन्त्री ओली विकसित राजनीतिक घटना क्रम के प्रति सशंकित हैं और उनको चिन्ता होने लगी है कि कई सरकार परिवर्तन का खेल तो नहीं हो रहा है !
नेता कोइराला ने कहा है– ‘मेरे खयाल से प्रधानमन्त्री ओली जी विकसित राजनीतिक घटना क्रम के प्रति चिन्तित हैं, विशेषतः स्थिरता के संबंध में । वैसे तो दो हमारे देश में स्थिरता कभी भी नहीं दिखाई दी । दो तिहाई बहुमत के साथ वीपी कोइराला के नेतृत्व में निर्मित सरकार के समय में भी राजनीतिक स्थिरता नहीं हो पाई थी । वि.सं. २०४८ साल में गिरिजाप्रसाद कोइराला के नेतृत्व में निर्मित सरकार भी नहीं टिक पाया । आज दो तिहाई की सरकार है, तब भी अस्थिरता की आशंका है ।’
डा. कोइराला को कहना है कि इसी परिवेश को लेकर प्रधानमन्त्री ओली ने डा. कोइराला को विचार–विमर्श के लिए बुलाए थे । डा. कोइराला के अनुसार उन्होंने प्रधानमन्त्री को सुझाव दिया है कि वह कांग्रेस पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा के साथ भी मिले और विचार–विमर्श करे । यह समाचार आज प्रकाशित नयां पत्रिका दैनिक में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *