Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोकतान्त्रिक विधि से ही राजतन्त्र पुनस्र्थापित होगीः थापा

 

काठमांडू, २८ फरवरी । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व उपप्रधानमन्त्री कमल थापा ने दावा किया है कि लोकतान्त्रिक विधि से ही नेपाल में राजतन्त्र पुनस्र्थापना होनेवाला है । उन्होंने कहा है कि संविधान को संशोधन करके ही राजतन्त्र को पुनस्र्थापना किया जाएगा । शुक्रबार इटहरी में आयोजित प्रदेश स्तरीय पार्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष थापा ने कहा– ‘नेपाली जनता ही नेपाल में राजतन्त्र पुनस्र्थापना करेगी, राजतन्त्र पुनस्र्थापना के लिए कोई भी विदेशी शक्ति भी आवश्यक नहीं है । लोकतान्त्रिक विधि से ही सब कुछ किया जाएगा ।’ उन्होंने कहा है कि वर्तमान सरकार की गतिविधि के कारण भी नेपाल में हिन्दू धर्म और राजतन्त्र पुनस्र्थापना के लिए सहज वातावरण निर्माण हो रहा है ।
अध्यक्ष थापा का कहना है कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचारजन्य गतिविधि में लिप्त है, संवैधानिक निकायों में पार्टी कार्यकर्ताओं को भर्ती की जा रही है, जिससे लोकतन्त्र संकेत में पड़ने लगा है । उन्होंने आगे कहा– ‘पहाड से लेकर तराई तक धर्म समाप्त होते जा रहा है । चारों ओर भ्रष्टाचार व्याप्त है । सरकार की यही गतिविधि के कारण ही यहां राजतन्त्र पुनस्र्थापना सहज होगी ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *