बालकुमारी व्यावसायिक भवन में लगी आग
१ मार्च, ललितपुर ।

ललितपुर के बालकुमारी में आज रविवार सुबह को आग लगी है ।
मुख्य सडक में अवस्थित व्यावसायिक भवन में रविवार को लगभग ९ बजे के आसपास आग लगी थी । वारुण यन्त्र के सहयोग से लगभग आधा घण्टा में आग को नियन्त्रण में लिया गया ।
आग लगने से भवन के दो तल्ला में क्षति पहुंचा है । दोनों मंजिल में अवस्थित फर्निचर, कागजात इत्यादि सामान जलकर नष्ट हो गया है ।
प्रहरी का अनुमान है कि यह आग. विद्युत सर्ट होने के वजह से लगी होगी । प्रहरी ने बताया कि आग लगने से कितना क्षति पहुंचा है इस विषय पर अनुसन्धान चल रहा है ।

