विश्वश्रवण शक्ति दिवस पर नर्भिक अस्पताल द्वारा नि:शुल्क कान जांच
नर्भिक इन्टरनेशनल हस्पिटल के नाक–कान–गर्दन विभाग द्वारा विश्व श्रवण शत्ति दिवस के अवसर पर रोगियों का निःशुल्क जाँच–परीक्षण किया जा रहा है ।
इस वर्ष मंगलवार २० गते फाल्गुन को विश्व श्रवण शक्ति दिवस मनाया जा रहा है । इस वर्ष के विश्वश्रवण शक्ति दिवस का नारा “जीवन के लिये श्रवण” है ।
विकासशील और अल्पविकसित देशों में विविध प्रदूषणें जैसे ध्वनि प्रदुषण, वायु प्रदूषण, कोलाहल, विविध सङ्क्रमणें इत्यादि तीव्र गति से फैल रहा है । जिसके कारण मनुष्यों के श्रवण शक्ति में क्रमिक ह्रास आने लगा है । इसी को ध्यान में रखते हुये विश्व में श्रवण दिवस मनाया जाने लगा है ।
फिलहाल विश्व में लगभग ४६ करोड लोगों में श्रवण शक्ति कमजोर पाया गया है जिसमें लगभग ३४ करोड बालबालिका ही है ।

