Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुस्तक तथा इन्धन में लगाये कर के विरुद्ध नेविसंघ द्वारा देशभर प्रदर्शन

 

१ मार्च, काठमांडू । प्रमुख प्रतिपक्षी नेपाली कांग्रेस का भातृ संगठन नेपाल विद्यार्थी संघ (नेविसंघ)ने रविवार सुबह को देशभर के विभिन्न कालेजों के आगे विरोध किया है ।

महामन्त्री बलदेव तिमिलसिना ने जानकारी दिया कि इन्धन में लगाया गया पूर्वाधार कर, पुस्तक में लगाया गया १० प्रतिशत कर वापस तथा तत्काल स्वतन्त्र विद्यार्थी युनियन का निर्वाचन की मांग करते हुये नेविसंघ ने विरोध प्रदर्शन किया है । विरोध प्रदर्शन देश के विभिन्न कैंपसों के आगे किया है ।

यह भी पढें   भारतीय विदेशमंत्री एस. जयशंकर और रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन बीच मुलाकात

उपत्यका के सभी मुख्य क्याम्पस के आगे विरोध प्रदर्शन किया गया है । महामन्त्री तिमल्सिना के अनुसार उपत्यका के त्रिचन्द्र, शंकरदेव, सरस्वती, अश्कल, मिनभवन, आरआर, कोटेश्वर, विश्वभाषा, बालमिकी, केन्द्रीय क्याम्पस कीर्तिपुर के साथ विभिन्न कलेजों में विरोध प्रदर्शन किया गया है ।

नेविसंघ ने जानकारी दी है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com