कोरोना भाइरस संक्रमण के डर से अन्नपूर्ण पदमार्ग सुनसान
३ मार्च, काठमांडू । विश्वभर फैला कोरोना भाइरस के कारण अन्नपूर्ण पदमार्ग सुनसान जैसा बना हुआ है । अन्नपूर्ण पदमार्ग लमजुङ के सदरमुकाम बेँसी शहर से शुरु होकर चक्रीय अन्नपूर्ण पदमार्ग कास्की के पोखरा पहुंचकर समाप्त होता है ।
विगत वर्षों में इस सडक में विदेशी पर्यटकों का पंक्ति होता था जो कोरोना के कारण पर्यटक का नामोनिशान नहीं है । लमजुङ बेँसी शहर होते हुये खुदीभुलभुले, बाहुनडाँडा, जगतच्याम्चे, जगत होकर पर्यटक मनाङ आता था जो अभी बन्द हो गया है ।
उन शहरों का जीवन यापन पर्यटन पर निर्भर रहता था जिससे वहां के पर्यटन व्यावसायी तथा होटल व्यावसायी निराश दिख रहे हैं । पर्यटन व्यवसायी विनोद गुरुङ के अनुसार गत वर्ष इस समय में सिर्फ होटल के कमरा से नहीं पहुंचता था तो टेन्ट में पर्यटकों को रखते थे । अभी सारा खाली पडा है । इसी प्रकार का शिकायत अधिकांश होटल व्यावसायी का है ।
होटल व्यावसायी मिंगमर लामा ने बताया कि कभी हिमपात तो कभी महामारी रोग के कारण इस पदमार्ग में आने वाला पर्यटकों की संख्या दिन प्रतिदिन घटता जाता है । उन्होंने कहा कि अभी कोरोना के डर से एक भी पर्यटक नहीं दिखाई दे रहे हैं । m
जिला प्रशासन कार्यालय मनाङ ने आग्रह करते हुये कहा है कि विदेशी पर्यटकों से सचेत रहें ।

