Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री ओली के स्वास्थ्य लाभ के लिये छिन्नमस्ता में धार्मिक अनुष्ठान

 

४ मार्च, सप्तरी ।

प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुये छिन्नमस्ता मन्दिर में धार्मिक अनुष्ठान प्रारम्भ किया गया है ।

सप्तरी के प्रसिद्ध शक्तिपीठ छिन्नमस्ता भगवती मन्दिर के प्राङ्गण में मङ्गलवार से धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है ।

छिन्नमस्ता मन्दिर ने जानकारी दिया कि नागरिक सञ्जाल सप्तरी के आयोजन तथा मन्दिर के पीठाधीश महाकान्त ठाकुर के संयोजकत्व में दो दिवसीय अखण्ड दीप प्रज्जवलन, भजन किर्तन, अष्ठायाम, हवन, विशेष पूजापाठ के साथ साथ अन्य धार्मिक कार्यक्रम किया जा रहा है ।

यह भी पढें   आपदा प्रभावित नागरिकों की राहत के लिए थाकस की पहल, प्रधानमंत्री राहत कोष में साढ़े तीन लाख नेपाली का सहयोग

आयोजक ने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम में लगभग ६ दर्जन साधुसन्त तथा भक्तजन सहाभागी रहेंगे ।

अध्यक्ष सुखराम यादव ने जानकारी दिया कि देश के प्रधानमन्त्री ओली का नेतृत्व राष्ट्र के लिये अत्यन्त आवश्यक है । इसलिये उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुये यह धार्मिक अनुष्ठान प्रारम्भ किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com