Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विज्ञों की चिन्ता कोरोना भाइरस नेपाल के अर्थतन्त्र को प्रभावित कर सकता है

 

४ मार्च, काठमांडू ।

नेपाल ने चिन्ता व्यक्त किया है कि विश्व में महामारी के रुप में फैला कोरोना भाइरस नेपाल के अर्थतन्त्र को भी गम्भीर रुप से प्रभावित कर सकता है ।

गैरआवासीय नेपाली संघ (एनआरएनए) द्वारा आयोजित चर्चा परिचर्चा कार्यक्रम में सहभागियों ने यह चिन्ता व्यक्त की है ।

संघ के उपाध्यक्ष डा बद्री केसी चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा है कि कोरोना भाइरस नेपाल के वैदेशिक रोजगारी तथा नेपाली अर्थतन्त्र को गम्भीर संकट पहुंचा सकता है ।

यह भी पढें   भारत नेपाल का रिश्ता अटूट : लेफ्टिनेंट जेनरल ए. के. चौधरी

उन्होंने कहा कि इस संकट से हम देश को कैसे बचा सकते हैं यह विषय अति संवेदनशील है । इस पर नेपाल सरकार तथा सरोकार वाला का ध्यान होना चाहिये । उन्होंने अनुरोध करते हुये कहा कि इस संकट से मुक्ति के लिये विदेशी अनुभव तथा ज्ञान का उपयोग कर अपने देश को सुरक्षित करने पर सभी को विचार करना चाहिये ।

कार्यक्रम में वैदेशिक रोजगार का विज्ञ डा गणेश गुरुङ, नेपाल सरकार का पूर्व सचिव पूर्ण चन्द्र भट्टराई, मधुविलाश पंडित, रामेश्वर नेपाल, गोविन्द मणि भूर्तेल इत्यादि के साथ एनआरएन का सचिव आरके शर्मा, सहकोषाध्यक्ष लोक प्रसाद दाहाल उपस्थित थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com