धनुषा में मिली लावारिस लाश
४ मार्च, जनकपुर ।
धनुषा के क्षीरेश्वरनाथ नगरपालिका में एक पुरुष का शव मिला है ।
प्रहरी ने जानकारी दी है कि बुधबार स्थानीय हनुमान चौक के पास लगभग ५५ वर्षीय पुरुष का शव मिला है ।
शव को पोष्टमार्टम के लिये प्रादेशिक अस्पताल जनकपुर भेजा गया है । और उक्त घटना के सम्बन्ध में अनुसन्धान जारी है ।
इलाका प्रहरी कार्यालय सखुवा महेन्द्रनगर ने जानकारी दिया कि शव के प्रकृति को देखते हुये अन्दाजा लगाया जा रहा है कि अत्यधिक शराब सेवन के कारण जान गयी होगी ।

