Mon. May 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संघीयता सहित मधेश राज्य स्थापना होकर रहेगा : मन्त्री महतो

 

जनकपुर,कैलास दास । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्री राजेन्द्र महतो ने कहा है किराजनीतिक दलों के बीच सहमति का विकल्प नही है । उन्होने कहा कि संविधान सभा के लिए चुनाव अपरिहार्य है । उन्होने बैशाख मे चुनाव कराने के लिए राजनीतिक दलों के बीच सहमति की आवश्यकता पर जोड दीया ।धनुषा और महोत्तरी मे बुधवार को नव निर्मित अस्पताल का उद्‍घाटन करते हुए मन्त्री महतो ने काँग्रेस और एमाले पर निषेध की राजनीति करने का आरोप लगाया । उन्होने कहा कि अगर राजनीतिक दलों के बीच सहमती नही हुर्इ तो स्वतन्त्र व्यक्ति को प्रधानमन्त्री बना कर मजबुरन चुनावी सरकर की घोषणा करना होगा । वैसे तो दलों के बीच सहमती का प्रयास हो रहा है । जेठ १४ गते तक दलों के बीच सहमती हो गर्इ थी । परन्तु राज्य के बटबारे पर सहमती नही होने के कारण संविधान सभा भङ्ग करना परा उन्होने जानकारी दी । संघीयता सहित का मधेश राज्य स्थापना होकर रहेगा कहते हुए  मन्त्री महतो ने  कहा मधेश का मुद्दा पर दवाव देने के लिए  जनता को जागरुक रहना परेगा । मधेश के विकास के प्रति चिन्ता व्यक्त करते हुए मन्त्री महतो ने स्थानीय स्तर के नेताओं से राजनीतिक के साथ-साथ विकास निर्माण के काम पर भी ध्यान देने के लिए आग्रह कीया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *