Sun. Mar 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज के सीमावर्ती क्षेत्र रुपइडीहा में भिषण शीतलहर ।

नेपालगन्ज, पवन जायसवाल । बाँके जिला से जुडे सीमा पर बहराइच जिला अन्र्तगत रुपइडीहा में रहा रुपइडीहा पत्रकार संघ के आयोजन में भीषण शीत लहर को देखते हुये ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब असहाय को २५ दिसम्बर को कम्बल बितरण किया गया ।
ग्राम सभा लक्षमणपुर गुलालडीह अन्र्तर्गत के मजरा लक्षमणपुर गाँव के गरीब असहायकों को सीमावर्ती क्षेत्र के एस
एसबी ७ वीं आउट मुन्शीपुरवा के इन्चार्ज इन्सपेक्टर राज कुमार ठाकुर के प्रमुख आतिथ्य में दर्जनो को
कम्बल वितरण किया गया । वरिष्ठ पत्रकार देशराज सिंह की अध्यक्षता में कम्बल बितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था ।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि ने कहा पिडित मानव की सेवा ही परम धर्म हैं । इस सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण जनता को इस ठण्डक में
कम्वल बितरण करना बहुत ही सराहनीय काम है । इसे देखकर मुझे भी अति प्रशन्ता हुई है ।
कार्यकम में श्यामकला पत्नी कंचन प्रसाद, जाहिदा पत्नी टेंग्गन, बादशाह पत्नी दूबर, राम प्यारी पत्नी लालता सिंह,
मयंक कुमार पत्नी कंचन प्रसाद, चन्दना देबी पत्नी राम दुलारे, खेमराज पत्नी दूबर, राजपता पत्नी गोप्तार, राम गोपाल पत्नी
लालता सिंह, रामकिसुन पत्नी लौटन, आकादशी पत्नी सुन्दर सिंह, पल्टू पत्नी कंचन प्रसाद, खरपाती पत्नी गोर्बधन, रामजेई पत्नी अवधराम, जहिरला पत्नी रमजान, जैदूना पत्नी मोहरमली, संवारी पत्नी रामबली लगायत को कम्बल बितरण किया गया। ये लोग ऐसे गरीब परिवार है कि बेचारे इस भीषण शीत लहर में दुसरे के खेतों में काम करके अपने बालबच्चों को पालते है ।
इस अवसर पर रुपइडिहा पत्रकार संघ के अध्यक्ष शेर सिंह कशौंधन, कार्यक्रम संयोजक शकील अहमद सिद्दीकी, महामन्त्री आचार्य दयाशंकर शुक्ल, शान्ति कमिटी के अध्यक्ष कमल मधेशिया, कोषाध्यक्ष संजय वर्मा, संघ के संरक्षक सिद्घनाथ गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार देशराज सिंह, पत्रकार आनन्द कुमार सिंह, इरशाद हुसेन, रईस अहमद शेख, मेराज अहमद, फोटो ग्राफर रईस अहमद, और अंकित अग्रवाल लगायत पत्रकारों का सहभागिता रहा । संघ के अध्यक्ष शेर सिंह कशौंधनने जानकारी दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *