Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पत्रकार महासंघ धनुषा की साधारण सभा सम्पन्न ।

 

कैलास दास ,जनकपुर । नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा की साधारण सभा शनिवार को सम्पन्न हुआ है । नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा के अध्यक्ष राम अशिष यादव की अध्यक्षता मे समपन्न हुये कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि केन्द्रीय महासचिव ओम शर्मा ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कलम चलाने की आवश्यकता पर जोड दीया । राजनीतिक अस्थिरता के कारण देश दलदल मे फसा हुआ है । राजनीतिक दलों के बीच सहमति नही हुर्इ तो बहुत बडा संकट आ सकता है उन्होने कहा । महासंघ के केन्द्रीय सचिव जगत नेपाल ने पत्रकारों को प्रशासन और राजनीतिक दल मुखी पत्रकारिता न करके जनतामुखी पत्रकारिता करने का आग्रह कीया । पत्रकार सबों के दृष्टि मे एक समान होता है इस लिए विभेदकारी पत्रकारिता न करने की अपिल करते हुए उन्होने कहाँ की पत्रकारिता आचार संहित से बाहर कलम चलाने पर पत्रकारों को विभिन्न किसिम का धम्की और हत्या भी हुआ है । पत्रकारिता देश विकास और समाज के लिए होना चाहिए उन्होने कहा ।कार्यक्रम मे प्रहरी उपरीक्षक बसन्त पन्त ने कहा कि पत्रकारों के सहयोग बिना अपराध नियन्त्रण मुश्किल है । इस लिए हम चाहते है कि पत्रकार और प्रशासन दोने एक दुसरो के पुरक बनकर चले । भारतीय सीमा क्षेत्र खुल्ला होने के कारण नेपाल मे अपराधीक घटना नियन्त्रण नही हो पा रहा है उन्होने बताया । धनुषा के महिला पत्रकार उमा सिंह और सञ्चार उद्यमी अरुण कुमार सिघानिया के हत्यारा भारत मे छुपे हुये होने के कारण अभी तक गिरफतार नही कर सकने की उन्होने खुल्लासा कीया  । साधारण सभा मे प्रेस चौतारी धनुषा के अध्यक्ष अजय अनुरागी ने कहा कि राज्य की कानुन व्यवस्था कडा नही होने के कारण महिला पत्रकार उमा सिंह और सञ्चार उद्यमी अरुण सिंघानिया सहित देश के विभिन्न स्थानो पर पत्रकार की हत्या हुर्इ और प्रशासन अभी तक उसे गिरफ्तार नही कर पाया है । नेपाल पत्रकार महासंघ के मध्यमाञ्चल संयोजक महेश दास, नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा के पूर्व अध्यक्ष उमेश साह, अशोक रौनिया,बी.एम. खनाल,मधेशी पत्रकार समाज के अध्यक्ष सुभाष कर्ण्, क्रान्तिकारी पत्रकार के केन्द्रीय सदस्य शैलेन्द्र महतो, साप्ताहिक पाक्षिक सञ्जाल के अध्यक्ष अर्जुन बहादुर क्षेत्री, नेपाल प्रेस युनियन धनुषा के प्रविण साह सहित दर्जनो पत्रकार ने शुभकामना व्यक्त कीया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *