कांग्रेस ने नेता पौडेल ने २०० विद्यार्थियों को वितरण किया शैक्षिक सामाग्री
तनहुँ, ५ फरवरी । नेपाली कांग्रेस के नेता प्रदीप पौडेल ने अपनी व्यक्तिगत पहल में २०० विद्यार्थियों को शैक्षिक सामाग्री (झोला) वितरण किया है । तनहुँ जिला स्थित व्यास नगरपालिका–६ शिशाघा स्थित ज्योति माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उन्होंने व्यक्तिगत खर्च में झोला वितरण किया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता पौडेल ने कहा कि सामुदायिक विद्यालय में अध्ययनरत गरीब, विपन्न तथा जेहन्दार विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने यह काम किया है । उनका यह भी कहना है कि आज शिक्षा में विकृति आई है, उसको रोकने के लिए सामुदायिक विद्यालय को प्रोत्साहन करना चाहिए ।
नेता पौडेल ने कहा– ‘आज शिक्षा में राजनीतिकरण बढ़ती जा रही है । इसतरह का प्रवृत्ति को रोकना जरुरी है । शिक्षालय को राजनीति से दूर रखना चाहिए । प्राविधिक और गुणस्तरीय शिक्षा आज की आवश्यकता है, इसकी ओर सभी सरोकारवाला पक्ष को ध्यान देना चाहिए ।’ उन्होंने यह भी प्रतिवबद्धता व्यक्त किया है कि विद्यालय के लिए आवश्यक भवन निर्माण के लिए भी वह सहयोग करने के लिए तैयार हैं ।

