कोरोना की त्रासः राष्ट्रपति की सहभागिता रहनेवाला कार्यक्रम स्थगित
काठमांडू, ५ फरवरी । नेपाल में भी कोरोना भइरस की त्रास एवं सतर्कता इस तरह बढ़ने लगी है कि राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी की सहभागिता रहनेवाला एक कार्यक्रम को ही स्थगित किया गया है । सरकार की ओर से भेला, सभा और सम्मेलन संबंधी कार्यक्रम में रोक लगाने के कारण संखुवासभा जिला खाँदबारी नगरपालिका–९ स्थित मनकामना रत्न अम्बिका माध्यमिक विद्यालय में तय कार्यक्रम को स्थगित किया गया है ।
उक्त विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के लिए राष्ट्रपति भण्डारी को निमन्त्रण किया गया था और राष्ट्रपति वहां जाने की कार्यक्रम भी तय हो चुका था । मनकामना मावि के प्राधानाध्यापक कुवेर प्रसाद भेटुवाल ने कहा है कि कोरोना भाइरस की त्रास और उसमें सरकार की सतर्ककता के कारण ही कार्यक्रम को स्थगित किया गया है ।
स्मरणीय है, राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सहभागी होकर पूर्वी नेपाल के लिए चर्चित धार्मिक स्थल मनकामना होते हुए षडानन्द नगरपालिका–१ स्थित मझुवावेशी तक जाने का कार्यक्रम तय हुआ था । लेकिन सभी कार्यक्रम स्थगित किया गया है ।

