Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बॉलीवुड के सुपरस्टार  धर्मेन्द्र का ढाबा सील

 

बॉलीवुड के सुपरस्टार  धर्मेन्द्र  का ढाबा सील कर दिया गया है। हरियाणा के करनाल में करनाल जीटी रोड पर स्थित ही-मैन ढाबे पर यह कार्रवाई की गई है। बीती 14 फरवरी को धर्मेन्द्र  ने ही करनाल आकर इसका उद्घाटन किया था। जानकारी के मुताबिक, करनाल नगर निगम ने पुलिस बल को साथ लेकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया था। टैक्स संबंधी पुराने मामले में यह कार्रवाई की गई है।  धर्मेन्द्र  ने कुछ ही समय पहले यह ढाबा खरीदा था। ऑनरशिप चेंज हुई लेकिन नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाया गया। खबर है कि जब निगम के कर्मचारी ढाबा सील करने पहुंचे तो वहां मौजूद ढाबे के स्टाफ से उनकी हाथापाई भी हुई। अभिनेता ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यह भी पढें   मां दुर्गा की आराधना से जगाएं सद्भाव की ज्योति : बिमल सरार्फ

हम आपको बता दें, खुद धर्मेन्द्र ने अपने इस ढाबे के बारे में फैन्स को जानकारी दी थी।  धर्मेन्द्र ने 14 फरवरी (वेलेंटाइन्स डे) की ओपनिंग से एक दिन पहले ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए थे। उन्होंने लिखा था, ‘डियर फ्रेंड्स, अपने पहले रेस्त्रां की ओपनिंग के बाद अब मैं अपने पहले फार्म टू फॉक रेस्त्रां का ऐलान करने जा रहा रहूं। इसे ही-मैन नाम दिया गया है। मैं आप भी के प्यार और सम्मान की कद्र करता हूं। आप सभी को प्यार….आपका धरम।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com