Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काेराेना के कारण आईफा अवार्ड स्थगित

 

27 और 29 मार्च को इंदाैर में होने वाला आईफा टल गया है।  कोरोना वायरस की वजह से 30% दुबई की फ्लाइट कैंसिल हुई थी। बताया जा रहा है कि नए तारीखों का जल्द ऐलान किया जाएगा।

मध्यप्रदेश (MP) के इंदौर में 27 से 29 मार्च काे हाेने वाले आईफा अवाॅर्ड्स पर अब काेराेनावायरस का खतरा मंडरा रहा था। इसे देखते हुए अब आईफा को टाल दिया गया। बता दे कि काेराेना वायरस के बढ़ते मामलाें काे देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़े आयाेजनाें काे रद्द करने वाली गाइडलाइन जारी की हैं। इसी काे देखते हुए आईफा(IIFA) टीम आयाेजन काे मई तक बढ़ाने पर विचार कर रही हैं।

यह भी पढें   प्रचण्ड से मिलने पहुँचे नेकपा के असंतुष्ट प्रदेश सभा सदस्य

आईफा(IIFA) की एक टीम 6 मार्च यानि आज भाेपाल आई, सरकार से मिलने के बाद यह फैसला लिया गया।

तैयारियाें पर लगा पूर्ण विराम:-

आईफा के टलने पर तैयारियों में पूर्ण विराम लगा दिया जाएगा। बता दे कि यहां लगभग सभी बड़े हाेटल्स बुक हाे गए थे। करीब 5 हजार रूम बुक हैं। बॉलीवुड के ही अकेले 5 हजार लोग आने वाले थे।
मैनेजमेंट ने बताया कि जल्द ही नए तारीख़ का ऐलान किया जा सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com