Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत-नेपाल बाॅर्डर पर काेराेना वायरस की जांच के लिए विशेष टीम तैनात

 

चीन में फैले काेराेना वायरस काे लेकर भारत-नेपाल बाॅर्डर पर तैनात एसएसबी जवानाें व अफसरों के नॉनवेज पर अगले आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। सशस्त्र सीमा बल के मेस में नॉनवेज से परहेज रखना है। इसकी जगह पनीर, खीर खाने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही बॉर्डर पर हार्ई अलर्ट कराया गया है। भारत-नेपाल बाॅर्डर के रक्साैल (पूर्वी चंपारण), बैरगनिया, भिठामाेड़ (सीतामढ़ी) व जाेगबनी (अररिया) चेक पाेस्ट पर काेराेना वायरस की जांच के लिए विशेष टीम तैनाती की गई है। यह टीम चीन व तिब्बत के नागरिकों के भारत में प्रवेश के समय जांच करेगी। बीअाेपी से लेकर कंपनी व सेक्टर हेड क्वार्टर में तैनात जवानाें काे अवगत कराना है। रक्साैल, बैरगनिया, भिठामाेड़ व जाेगबनी चेक पाेस्ट पर एसएसबी के मेडिक्स (कंपाउंडर) के साथ 24 घंटे एंबुलेंस की तैनाती की गई है। सशस्त्र सीमा बल पटना फ्रंटियर के आईजी संजय कुमार ने सभी कमांडेंट काे काेराेना वायरस काे लेकर अलर्ट कराया है। बाॅर्डर के रास्ते प्रवेश करने वाले दूसरे देश के नागरिकाें के स्वास्थ्य जांच पर नजर रखने की हिदायत दी है।

यह भी पढें   सरकार और छात्र आमने-सामने : समाधान संवाद से निकलेगा, टकराव से नहीं

नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट एसएसबी।

काेराेना वायरस काे लेकर संगोष्ठी

कोरोना वायरस को लेकर एसएसबी जवानाें के बीच गाेष्ठी आयोजित कर एसएसबी के डॉक्टर कोरोना वायरस के खतरों के बारे में जवानों को जानकारी दे रहे हैं। इसके परीक्षण व जांच के साथ ही लक्षण और बचने के तरीके बताए जा रहे हैं। भारत-नेपाल बाॅर्डर के सभी बीअाेपी पर गोष्ठी आयोजित करनी है।

भारत-नेपाल बाॅर्डर स्थित रक्साैल, बैरगनिया, जाेगबनी व भिठामाेड़ में एंबुलेंस काे तैयार रखा है। इन चाराें प्रमुख स्थानाें पर मेडिक्स कम्पाउंडर की तैनाती की गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed