Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल काे किसी भी दैनिक उपभाेग्य वस्तु में कमी नहीं हाेने देने का भारत का आश्वासन

 

काठमाडौं ।

Image result for image of nepal india border

भारत ने नेपाल काे आवश्यक किसी भी वस्तु का अभाव नही हाेने देने का बश्वासन दिया है । शुक्रबार उद्योग वाणिज्य तथा आपुर्ति मन्त्रालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में उद्योगमन्त्री लेखराज भट्ट ने यह जानकारी दी कि संकट के किसी भी समय में भारत ने आश्वासन दिया है कि आवश्यक किसी भी वस्तु की कमी नेपाल में नहीं हाेने देगा ।

कोरोना भाइरस के संक्रमण के साथ ही नेपाल में कृत्रिम अभाव और कालोबजारी  शुरु हाेने के समय में उन्सुहाेंने यह बात कही ।

यह भी पढें   सोने और चाँदी की कीमतों में बढ़ोतरी

कुछ दिनाें पहले भारत ने  औषधि उत्पादन के लिए प्रयोग हाेने वाले कच्चा पदार्थ निर्यात में कडाइ की थी । भारतीय विदेश व्यापार निर्देशनालय ने २६ प्रकार के औषधि और उसमें प्रयोग हाेने वाले कच्चा पदार्थ के निर्यात से पहले लाइसेन्स लेने की व्यवस्था की है ।

भारत के इस  कदम से नेपाली बजार में औषधि का कृत्रिम अभाव सृिजत हुई है । साथ ही  अन्य खाद्यान्न, नमक , चीनी, गैस जैसे दैनिक उपभोग्य वस्तुओं का अभाव  दिखाया जा रहा है । इस अवस्था में भारत ने उक्त प्रतिवद्धता व्यक्त की है ।

यह भी पढें   मैं क्षमाप्रार्थी हूँ और आप सभी से माफी मांगता हूँ – गृहमंत्री गुरुङ

औषधि के सम्बन्ध में भी  निर्यातकर्ता काे नेपाल में औषधि निर्यात के लिए लाइसेन्स देने के लिए भारत सकारात्मक है ।

मन्त्री भट्ट ने कहा कि, ‘परराष्ट्र मन्त्रालय की ओर से भी इस विषय में संवाद हुआ है । उनकी भी अपनी समस्या है पहले चीन से औषधिजन्य कच्चा पदार्थ आयात काे राेकने की अवस्था में  समस्या हाे रही है परन्तु  नेपाल के लिए विशेष व्यवस्था का आश्वासन भारत ने दिया है ।’

यह भी पढें   कहानी : सन्नाटा

भारत द्वारा कच्चा पदार्थ नही भेजने से व्यवसायी समस्या में थे । इस अवस्था में भारत के आश्वासन ने राहत दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com