कक्षा शिक्षिका ने छात्राें काे ब्लेड से हाथ काटने पर विवश किया
परीक्षा में अच्छा नम्बर नहीं लाने वाले छात्राें काे ब्लेड से हाथ काटने के लिए शिक्षिका ने मजबूर किया है । जडीबुटीस्थित जागृति एकेडेमी की शिक्षिका ने ३४ विद्यार्थी को हाथ ब्लेड से काटने के लिए विवश किया है इनमें से २५ विद्यार्थी कक्षा ६ और नौ कक्षा ७ के हैं ।
१२ वर्ष से सोसल साइन्स पढाती आ रही शिक्षिका सीतालक्ष्मी कर्माचार्य ने गत सप्ताह ६ और ७ कक्षा के विद्यार्थीयाें की कक्षा परीक्षा ली थी । अच्छा नम्बर नहीं आने पर हाथ काट देने की धमकी उसने दी थी । धमकी के अनुसार ही अच्छा नम्बर नही लाने वाले विद्यार्थी काे यह दण्ड दिया गया । सभी छात्राें काे खुद हाथ का६ने के लिए विवश किया गया पीडित छात्राें ने यह जानकारी दी है ।

