Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एसईई परीक्षा ६ चैत्र से शुरु, निजी विधालय सेन्टर सेटिङ में व्यस्त

 

मनोज बनैता, सिरहा, ८ मार्च ।

चैत ६ गते से शुरु होने जा रही माध्यमिक स्तर की एसईई परीक्षा के लिए निजी विधालय सन्चालक सेन्टर सेटिङ्ग के लिए बडी जोडतोड से मेहनत करते दिख रहे हैं । प्राप्त सूचना अनुसार संचालकों का सन्जाल द्वारा भिन्न भिन्न जाल बुना जा रहा है । हमेशा गुणस्तर शिक्षा का दुहाई देनेवाले निजी विधालय के संचालकाें द्वारा हर बार ईसी तरह के फन्डे ईस्तेमाल होता रहा है । उम्दा ग्रेडिङ के चक्कर में इन शैक्षिक माफियाआ अपना जमीर तक बेचते दिख रहे हैं । सिरहा के अधिकान्स अभिभावक का कहना है कि शिक्षा के नाम पर हो रहे अस्वस्थ ब्यापार की वजह से बच्चाें पर नकारात्मक मनोबैज्ञानिक असर पड रहा है पर इन शैक्षिक माफियाओं का दिल है कि मानता नही । लाहान के एक अभिभावक सुरज यादव बतातें है कि अमर्यादित परिक्षा के कारण मधेस मे शैक्षिक गुणस्तर क्षीण होता जा रहा है और अगर इस मसले पर कानूनी उपचार ना खोजा गया तो आनेवाले दिनों में मधेस के युवाओ के पास अच्छे ग्रेडिङ का सर्टिफिकेट तो रहेगा पर गुणस्तर नहीं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *