Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राप्रपा के तीन समूह बीच एकीकरण, पार्टी अध्यक्ष भी तीनों नेता !

 

काठमांडू, ८ मार्च । कमल थापा, पशुपति शमशेर राणा और प्रकाशचन्द लोहनी एक समय एक ही पार्टी से संबंद्ध थे । धीरे–धीरे तीनों नेता अलग–अलग पार्टी में हो गए, सभी ने अपने–अपने नेतृत्व में पार्टी गठन किया । लेकिन तीनों नेताओं की पार्टी में एक साझा शब्द था– राप्रपा अर्थात् राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी । अब तीनों समूह के बीच पार्टी एकता संबंधी सहमती बनी है । सहमतिपत्र में तीनों नेताओं हस्तक्षर किया है ।
सहमति अनुसार अब पार्टी तो एक ही रहेगी, लेकिन तीनों शीर्ष नेता पार्टी अध्यक्ष रहेंगे । जैसे कि सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी में दो अध्यक्ष और मधेशवादी शक्ति में ६ अध्यक्ष हैं, उसी तरह अब राप्रपा में ३ अध्यक्ष रहेंगे । लम्बे समय से यह तीन समूह के बीच एकता संबंधी बहस चल रही थी । अन्ततः एकता संबंधी १० सूत्रीय आधारपत्र तयार कर तीनों शीर्ष नेता पार्टी एकता के लिए राजी हो गए हैं ।
सहमति अनुसार पार्टी महाधिवेशन तक के लिए थापा, राणा और लोहनी तीनों नेता पार्टी अध्यक्ष रहेंगे । निर्देशन समिति, केन्द्रीय कार्य सम्पादन समिति और केन्द्रीय कार्य समिति बैठक का नेतृत्व बारी–बारी सिद्धान्त के अनुसार करेंगे और इसकी व्यवस्था केन्द्रीय सचिवालय करेगी । सहमति अनुसार एकीकृत पार्टी का नाम ‘राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा)’ रहेगी और चुनाव चिन्ह ६ महीनों के भीतर तय की जाएगी । पार्टी एकीकरण संबंधी औपचारिक घोषणा फागुन २८ गते होगी । सहमति अनुसार पार्टी एकता के डेढ साल के अंदर पार्टी महाधिवेशन किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com