पत्रकार वीरेन्द्र साह के हत्या आरोपी १२ साल के बाद गिरफ्तार

काठमांडू, ८ मार्च । बारा जिला निवासी पत्रकार वीरेन्द्र साह के हत्या आरोपी को पुलिस ने १२ साल के बाद गिरफ्तार किया है । विशेष सूचना के आधार में पुलिस ने बारागढी गांवपालिका–६ गडहल गांव स्थायी निवासी कुन्दन फौजदार को शनिबार रात में गिरफ्तार किया है । फैजदार पूर्व माओवादी से संबंद्ध हैं । आरोप है कि फौजदार नेतृत्व में परिचालित समूह ने पत्रकार साह को वि.सं. २०६४ कार्तिक १८ गते अपहरण किया था ।
उसके बाद उन लोगों ने पिपरा स्थित जंगल में लेजाकर हाथमुंख बंद कर हत्या किया था । अपहरण के १ महीना बाद साह का शव पपिरा (बारा) मिला था । बताया जाता है कि फैजदार ही साह हत्याकाण्ड के प्रमुख योजनाकार हैं । और पुलिस ने यह भी कहा है कि उक्त हत्याकाण्ड में कूल ५ लोगों की सहभागिता थी । उस समय साह के हत्या आरोप में माओवादी कार्यकर्ता हरेराम पटेल लगायत दो व्यक्ति को इससे पहले ही गिरफ्तार किया गया है ।
हत्या आरोपी फौजदबार लम्बे समय से पुलिस की नजर से फरार थे । पीडित परिवार को कहना है कि राजनीतिक संरक्षण के कारण ही फौजदार को अभी तक कोई भी कारवाही नहीं हो पाई है । स्व. पत्रकार साह तत्कालीन स्पेसटाइम दैनिक और मनकामना एफएम (हेटौडा) से संबद्ध थे ।

