Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सशस्त्र प्रहरी द्वारा ३ किलो चाँदी सहित ३ लाख का समान बरामद

 

रेयाज आलम,बीरगंज, २०७६ फाल्गुन, २५ गते आईतवार | सशस्त्र प्रहरी ने ३ किलो चांदी सहित ३ लाख का अवैध समान बरामद किया। प्रहरी नायव उपरीक्षक अमर बहादुर खत्री ने जानकारी दिया की सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल नं १४ गुल्म हेड क्वार्टर राजश्व तथा भन्सार गस्ती सुरक्षा गुल्म पर्सा के मोबाइल गस्ती टोली ने भन्सार चोरी करके ला रहे विभिन्न माल समान को नियन्त्रण में लिया है।

प्रहरी नायव उपरीक्षक अमर बहादुर खत्री ने बताया की गस्ती टोली ने बीरगंज महानगरपालीका वडा नम्बर २१ परवानीपुर में बिरगंज से काठमाण्डौ चलने वाले ना ५ ख ५८६८ नम्वर के चाँदनी डिलक्स बस से लावारिश अवस्था में रखे हुए तिन किलो चादीँ बरामद किया साथ ही बीरगंज महानगरपालीका वडा नम्बर १७ तिलावे पुल के पास भारत से नेपाल तर्फ चोरी से ला रहे १० ठो खोसी बरामद किया। बीरगंज १६ रजतजयन्ती एरीया में चेकजाँच करने के क्रम में भारत से नेपाल तर्फ भन्सार चोरी करके ला रहे कपडा बरामद किया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 18 मई 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

सशस्त्र प्रहरी ने बताया की भारत से नेपाल तर्फ चोरी से लाते हुए ५४ किलो बोईलर कुखुरा बरामद करके स्थानिय प्रहरी, भन्सार कार्यालय के कर्मचारी, पशु क्वारेन्टाईन के प्रतिनिधी डाक्टर के उपस्थिति में नष्ट किया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *