Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कान्दु वैश्य सेवा समिति द्वारा कोरोना भाइरस जनचेतना एवम् माक्स वितरण

 


महेश गुप्ता रूपन्देही
रूपन्देही जिला भैरहवा सिद्धार्थ नगर पालिका अन्तर्गत मिलन चौक पर कान्दु वैश्य सेवा समिति रूपन्देही द्धारा कोरोना भाइरस जनचेतना एवम् माक्स वितरण कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि पूर्व सांसद इस्तियाक अहमद खान रहे ।

श्री अहमद खान ने कहा कि नेपाल ही नहीं पूरा विश्व कोरोना भाइरस की चपेट में है ।आज जो काम नेपाल सरकार को कोरोना भाइरस सम्बन्धित जनचेतना एवम् माक्स वितरण नहीं कर पाया वही कान्दु वैश्य सेवा समिति भैरहवा रूपन्देहीद्धारा कोरोना भाइरस सम्बन्धित जनचेतना एवम् माक्स वितरण कार्यक्रम कर दिखाया जिससे सम्पूर्ण पदाधिकारी को हृदय से धन्यवाद एवम् बधाई देना चहता हूं । और मै मंच के माध्यम से ऎलान करना चाहता हूं कि मेरे शरीर में जबतक जान रहेगा तबतक सामाजिक की सेवा करता रहुँगा ।

यह भी पढें   न्यूयॉर्क में नेपाल के विदेश मंत्री और भूटान के प्रधानमंत्री की मुलाकात

भीम अस्पताल सूचना अधिकारी गोपाल उपाध्याय ने कोरोना भाइरस सम्बन्धित जनचेतना द्वारा बाताया की तराई के 22 जिलो मे कभी भी कोरोना भाइरस नहीं आ सकता है क्योंकि यह भूमि माहत्मा गौतम बुद्ध का जन्म स्थल है जो कभी संकट और दुख का संदेश नहीं ला सकता है ।

कार्यक्रम में उपस्थित आनन्द प्रसाद गुप्ता, दीपक क्षेत्री न्यौपाने , बसन्त लाल कर्ण,रवि कुमार रौनीयार ,मदन लाल कांदु,लगायत सैकड़ों पदाधिकारी, सदस्य एवम् नगर के गणमान्य रहे ।

यह भी पढें   एशियाली खेलकूद– एरिका पराजित

कार्यक्रम संचालक कान्दु वैश्य सेवा समिति महासचिव वेचन प्रसाद गुप्ता,संयोजन मनोज कान्दु एवम् समिति अध्यक्ष श्रीराम गुप्ता के अध्यक्षता मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com