Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें
 
मिथिला में होली
घर घर लाल गुलाल उड़े हैं, मिथिला में है होली।
एक प्रेम रस धार बहे है, मधुरम सबकी बोली।।
जैसे राधा कृष्ण के संग संग, राम सिया संग नाचे।।।
हृदय भर भर प्रेम लुटाए प्रेम रसायन बाँटे।।।।  1
रे आया होली का त्यौहार, प्रेमल है मिथिला का व्यवहार।
सुखद है यह मेरा संसार, सभ्य है मिथिला का संस्कार।।
करो मन भर के प्रेम बौछार, लुटाओ हृदय भर भर प्यार।।।।  2
होली में दिल दिल से मिलाते।
प्रेम पथिक बन नयन लड़ाते।।
सजनी को हृदय में सजाते।।।
कर दिल से सत्कार, यही है सबसे बड़ा उपहार।।।।
रे आया होली का त्यौहार………..3
प्रेम से ही यह तन भावन है।
प्रेम से ही यह मन पावन है।।
प्रेम से ही जीबन सावन है।।।
प्रेम ही है भगवान, कि दिल से सबको करो प्रणाम।।।।
रे आया होली का त्यौहार………..4
प्रेम रसायन बाँट रहे हैं।
सबके दिलों में साँच रहे हैं।।
इर्ष्या द्वेष को छाँट रहे हैं।।।
आनंदित इंसान, उमंगित इस जगको है प्रनाम।।।।
रे आया होली का त्यौहार……….. 5
आज नहीं शत्रु कोई जग मे।
ऊँच नीच कोई रहा न भव में।।
खनक रहे घुंघुरू पग पग में।।।
कण कण में भगवान, हृदय से सबका करो सम्मान।।
रे आया होली का त्यौहार………..6
अजय कुमार झा
नेपाल, जनकपुरधाम
ajay-kumar-jha

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *