Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चाैदह साल छाेटी अभिनेत्री के साथ रिलेशन में हैं अभिनेता राहुल देव, कहा हम बहुत खुश हैं ।

 

 

बॉलीवुड अभिनेता राहुल देव और अभिनेत्री मुग्धा गोडसे बीते सात साल से रिलेशन में हैं। दोनों की उम्र में करीब 14 साल का अंतर है। इस एज गैप को लेकर कई बार लोग उनकी रिलेशनशिप को लेकर सवाल खड़े कर चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राहुल ने कहा कि ये कोई बड़ा गैप नहीं है। उनके माता-पिता की उम्र में भी 10 साल का अंतर था।एक टॉक शो के दौरान राहुल देव ने कहा, ‘हमारी उम्र में लगभग 14 साल अंतर है और इसने मुझे चिंतित भी किया था, लेकिन बाद में मुझे महसूस हुआ कि मेरे माता-पिता की उम्र में भी 10 साल का अंतर था। तो यह इतना बड़ा अंतर नहीं है। इसके अलावा, मेरा मानना है कि जब तक आप खुश हैं, उम्र का अंतर और बाकी सब कुछ भी मुद्दा नहीं होना चाहिए।
राहुल ने खुलासा किया ये पहली नजर का प्यार नहीं था। उन्होंने कहा, ‘एक शादी के हमारी मुलाकात हुई जहां हमारी दोस्ती हो गई। वहां सभी कार्यों के दौरान हम एक साथ थे और वहीं हम अच्छी तरह से बंध गए। इसके बाद हमने एक-दूसरे से मिलना जुलना शुरू किया। हम करीब आ गए और एक दूसरे के प्यार में पागल हो गए। मैं ये बात कह सकता हूं कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं।’
बता दें कि राहुल एक बच्चे के पिता हैं। उनकी पहली पत्नी इस दुनिया में नहीं है। जब राहुल की पत्नी की कैंसर से मौत हुई थी तो वह मानते थे कि कोई भी उनकी जिंदगी में पत्नी रीना की जगह नहीं ले सकता। अपने बेटे सिद्धार्थ को मां और पिता दोनों का प्यार देने वाले राहुल ने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें फिर से प्यार होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *