Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय राजदूत क्वात्रा और सभामुख सापकोटा बीच भेटवार्ता

 

काठमांडू, १० मार्च । नेपाल के लिए भारतीय राजदूत विनयमोहन क्वात्रा और सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा के बीच मंगलबार भेटवार्ता हुई है । सभामुख सचिवालय के अनुसार सिंहदरबार स्थित सभामुख कार्यकक्ष में सम्पन्न भेटवार्ता में भारतीय राजदूत क्वात्रा ने सभामुख सापकोटा को बधाई एवं कार्यकाल–सफलता के लिए शुभकामना व्यक्त किया ।
सभामुख सापकोटा ने भी कहा कि भारत नेपाल के लिए एक असल मित्र है, राजदूत क्वात्रा के कार्यकाल में मित्रता और भी मजबूत बनने की अपेक्षा है । स्मरणीय है, नेपाल के लिए नवनियुक्त राजदूत विनयमोहन क्वात्रा नेपाल आते ही राजनीतिक भेटवार्ता को तीव्रता दे रहे हैं, मंगलबार सभामुख सापकोटा के साथ सम्पन्न भेटवार्ता उसीका शिलशिला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *