कोरोना का प्रभाव शेयर बाजार में, एक ही दिन ६ प्रतिशत गिरावट, बाजार बंद
काठमांडू, १० मार्च । विश्वव्यापी त्रास का विषय बन रहा है, कोरोना नामक भाइरस । विश्लेषण हो रहा है कि भारतीय अर्थतन्त्र में इसका भारी प्रभाव पड़ रहा है, उससे नेपाल भी अछूता नहीं है । नेपाल में कुछ समय से रेमिट्यान्स में नकरात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा था । लेकिन गत हफ्ता से नेपाली शेयर बाजार में भी उसका प्रभाव दिखाई दिया है । आज (मंगलबार) एक ही दिन नेपाली शेयर बाजार में ६ प्रतिशत का गिरावट आया है और निर्धारित समय से पहले ही बाजार बंद हो गया है । उधर भारतीय शेयर बाजार में भी आज भारी मात्रा में गिरावट आया है, जो भारतीय शेयर बाजार की इतिहास में ही सबसे अधिक है ।
मंगलबार नेपाली शेयर मापक नेप्से ६ में प्रतिशत से गिरावट आया है । यहां तक कि डेढ घंटा की अन्तराल में ३ बार नकारात्मक सर्किट लग गया । शुरु में सुबह ११ः५९ में नेप्से ४५ अंक घटने के कारण नकरात्मर्क सर्किट लगा था । २० मिनट बाद खुलने पर भी बाजार में गिरावट नहीं रुकी तुरुन्त १२ः१९ में दूसरी नकारात्मक सर्किट लगी और ४० मिनट के लिए बाजार बंद हो गया । उसके बाद फिर बाजार तो शुरु हुआ, लेकिन १३ मिनट के बाद ही नेप्से ६.२ प्रतिशत से गिर गया । जिसके चलते बाजार सम्पूर्ण रुप मं बंद हो गया ।
जानकारों का मानना है कि विश्वव्यापी कोराना भाइरस की त्रास के कारण अर्थतन्त्र में जो गिरावट आ रहा है, उसी का प्रभाव नेपाल में भी पड़ा है ।

