अब राप्रपा विभाजन होनेवाला नहींः थापा
काठमांडू, १० मार्च । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के अध्यक्ष कमल थापा ने कहा है कि अब राप्रपा पार्टी विभाजन की संभावना नहीं है । पार्टी एकता की पूर्वसंध्या में मंगलबार आयोजित केन्द्रीय कार्य समिति विशेष बैठक में बोलते हुए उन्होंने ऐसी प्रतिवबद्धता व्यक्त की । उनका कहना है कि पार्टी एकता हो रही है, ऐसी अवस्था में पुनः विभाजित होेने की संभावना के संबंध में आशंका व्यक्त करना ठीक नहीं है ।
अध्यक्ष थापा ने कहा– ‘खब पार्टी विभाजन नहीं होगी और विभाजन होना भी नहीं देंगे, अब हम लोगों को यही मानसिकता के साथ आगे बढ़ना होगा । नकरात्मक सोच और आशंका लेकर चलते हैं तो खूद शिथिल हो जाएंगे ।’ उन्होंने यह भी कहा कि एकीकृत पार्टी अब पूर्ण धार्मिक स्वतन्त्रता सहित हिन्दू राष्ट्र, राजा सहित का लोकतन्त्र और स्थानीय स्वयत्त शासन और उदार अर्थतन्त्र के लिए वकालत करेगी ।

