Mon. Nov 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनता कर्फ्यु लगाने की तैयारी तथा काेराेना संक्रमण के नियन्त्रण के लिए सरकारी काेष की स्थापना

 

काठमाडौं २३ मार्च

कोरोना भाइरस के कारण सरकार ने भारत तथा चीन की नाका सात दिनाें के लिए  बन्द कर दिया है । नेपाल कोरोना भाइरस के कारण उच्च जोखिम में है इसलिए यह निर्णय किया गया है ।   मन्त्रीपरिषद् की बैठक में जनता कफ्र्यू  लगाने के विषय में भी विचार विमर्श हाेने की जानकारी मिली है ।  जनता कफ्र्यू लगाने के लिए ही  भारत और चीन की सीमा नाकाबन्दी का अभ्यास किया जा रहा है । नाकाबन्दी से जोखिम काे नियन्त्रण करते हुए जनता कफ्र्यु लगाने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढें   चितवन राइनोज की शानदार जीत, पोखरा एवेंजर्स को 30 रन से हराकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर

कोरोना संक्रमण  नियन्त्रण करने के लिए सरकार ने एक कोष स्थापना की है । उस कोष में नेपाल सरकार ५० करोड रखने का भी निर्णय किया है । उस कोष में प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली के साथ ही मन्त्री अपना एक–एक महिना का वेतन देने का  निर्णय किया है। प्रधानमन्त्री और मन्त्री से मात्र ५० करोड रुपया जमा नही हाेने पर प्रत्येक मन्त्रालय से चालु बजट से कुछ रकम कोष में जमा करने का मन्त्रिपरिषद की बैठक ने निर्णय किया है ।

यह भी पढें   मृत्यु अटल सत्य है, इसलिए जीवन को अच्छे कर्मों से अमर बनाइए : बिमल सर्राफ

उससे भी अगर रकम नही पूरा हुआ ताे सांसदाें के एक महीने का वेतन कोष में रखा जाएगा । कोष में रकम जमा करने के लिए सर्वसाधारण से भी आग्रह किया गया है । इसी तरह, सशस्त्र प्रहरी अस्पताल काे कोरोना संक्रमण के राेगियाें के मात्र उपचार करने के लिए तंयारी अवस्था में रखने का निर्देशन दिया गया है साथ ही अन्य अस्पतालाै मे‌ भी तैयारी रखने की बात कही गई है ।

यह भी पढें   त्रिवि की 705 रोपनी जमीन वापस लाने के शिक्षा मंत्री के दावे पर उठे सवाल, अधिकारियों ने किया खंडन

मन्त्रिपरिषद् के बैठक  मे कोरोना संक्रमण के उपचार में लगे चिकित्सक कों के मनोवल काे उच्च बनाने के लिए शत प्रतिशत प्रोत्साहन भत्ता देने का निर्णय किया गया है । सरकार प्रवक्ता  अर्थमन्त्री युवराज खतिवडा ने चिकित्सकाें के लिए  आवश्यक पीपीए के लिए   सरकार द्वारा व्यवस्था का आवश्यक निर्णय करने की जानकारी दी है । ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com