Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लाकडाउन की आड में ‘वर्दी’ वाले की ‘गुंडागर्दी’

 

मनोज बनैता, सप्तरी, मार्च ३० ।

लकडाउन के बहाने सशस्त्र पुलिस जवान ने दो मासूमों को जमकर पीटा है । सप्तरी के बलान बिहुल गाउँपालिका स्थित बलान नदी में स्थानीय दो युवकों को सशस्त्र पुलिस ने बहुत बुरी तरह पिटा है । रविवार घरायसी सामान और दवा खरीदकर ला रहे दो युवकों को बडी बेरहमी से पिटा गया है । बलानबिहुल गा.पा. ३ के युवा हरेकृष्ण साह और चन्दन यादव को पीटा गया है । लाकडाउन उल्लंघन करने के कारण उन युवाओं को पीटा गया है । निर्दयता पुर्वक पीटा गया भिडियो भाईरल होने के वाद स्थानीयवासी आक्रोसित है । दवा और रासन ला रहे उन युवकों बलान विहुल ४ बेल्ही के बलान नदी में शस्त्र प्रहरी बल नेपाल बोर्डर रामनगर कोदरकट्टी के जवानों ने पकडकर पीटा है । घायल युवकों का उपचार स्थानीय स्वास्थ चौकी में हो रहा है ।

यह भी पढें   कक्षा १२ की परीक्षा आज से शुरु

 

 

गा.पा. अध्यक्ष दयानन्द गोईत ने सशस्त्र पुलिस की ऐसी कार्यवाही की कडी निन्दा की है और सम्बन्धित पुलिस के उपर कार्यवाही की मांग की है । उन्होंने कहा कि यह सरासर गुन्डागर्दी है । उधर रामनगर के सशस्त्र पुलिस के ईन्चार्ज ईन्सपेक्टर केशव थापा फोन नही उठा रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *